फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Fri, 16 Jun 2017 10:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में कई जगहों पर जुमा की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। हिंसक प्रदर्शन में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज संपन्न होने के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन


युवक मस्जिद से एक जुलूस के रूप में आगे बढ़े। इस दौरान वह पुलिस के साथ भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान, लश्कर और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए।

सोपोर की जामिया मस्जिद के बाहर भी युवा सुरक्षा बलों से भिड़े और जमकर पथराव किया। वहां भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके अलावा पुलवामा, त्राल, शोपियां, बांदीपुरा, कुपवाड़ा आदि इलाकों से भी हिंसक प्रदर्शनों की खबर मिली है। इस बीच एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल हुए हैं, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि इस बीच जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासीन मलिक को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह अपने समर्थकों के साथ एक रैली निकालने लगे थे। उन्हें उससे पूर्व ही उनके आबी गुजर दफ्तर से हिरासत में लिया गया और कोठी बाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें