फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट पाक रिफ्यूजियों के पहचान पत्र मामले को लेकर कश्मीर में बवाल

Sat, 31 Dec 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
विज्ञापन
वेस्ट पाक रिफ्यूजियों को पहचान पत्र देने के खिलाफ शुक्रवार को घाटी में बंद रहा। जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों पर पथराव के बाद भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक को पुलवामा में मार्च निकालने के दौरान हिरासत में ले लिया गया।

इस बीच अलगाववादियों ने 15 जनवरी तक बंद बढ़ा दिया है। अब सप्ताह में पांच दिन रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार तथा वीरवार को बंद से छूट रहेगी। शुक्रवार तथा शनिवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन


हुर्रियत (जी), हुर्रियत (एम) तथा जेकेएलएफ ने इस मुद्दे पर शुक्रवार और शनिवार को बंद का आह्वान किया है। इसके तहत श्रीनगर में ज्यादातर दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक वाहन भी कम संख्या में चले। शहर में रेहड़ी तथा पटरी व्यवसायी भी कम संख्या में दिखे।
विज्ञापन

​सर्च आपरेशन के दौरान पथराव

कश्मीर में हिंसा - फोटो : PTI
यही हाल घाटी के अन्य जिलों में भी रहा। जुमे की नमाज के बाद त्राल, सोपोर, पुलवामा, श्रीनगर के पुराने शहर सहित कई इलाकों में प्रदर्शन हुए। पुलवामा में रिफ्यूजियों को पहचान पत्र जारी करने के खिलाफ मार्च निकाल रहे यासीन मलिक तथा उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़पें हुईं। बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अलगाववादियों के बंद तथा पहचान पत्र जारी करने के विरोध का भाजपा, पैंथर्स पार्टी ने विरोध किया है। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। नरीस्तान तथा संबूरा में संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च आपरेशन के दौरान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पथराव के बाद भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें