फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर कश्मीर के कई इलाकों में भड़की हिंसा, 50 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 26 Jun 2017 10:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शांति और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार, जिसमें सारी कड़वाहटें और दुश्मनी भुलाकर एक होने का संदेश दिया जाता है, उसी पवित्र दिन पर भी घाटी में प्रदर्शनकारियों और पत्थरबाजों ने अपनी कट्टरता और कड़वाहट नहीं छोड़ी, उलटा हिंसा की आग में जल रही घाटी को और सुलगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों और पत्थरबाजों ने ईद की नमाज अता करने के बाद उनकी ही सुरक्षा में लगे सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। देश विरोधी नारेबाजी की गई। आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए गए। अनंतनाग में सीआरपीएफ कैंप पर उपद्रवियों ने हमला किया।

पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। इन हिंसक प्रदर्शनों में 30 सुरक्षा कर्मियों समेत 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 20 सीआरपीएफ के जवान दक्षिण कश्मीर में ही जख्मी हुए हैं। पत्थरबाजों के हमले में एक डीएसपी रैंक और एक डीओे रैंक का अधिकारी भी चोटिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकियों के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार ईद की नमाज अता करनेे के बाद समूची घाटी में प्रदर्शन और पत्थरबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। सोपोर, पटन, अनंतनाग, राजपोरा, शोपियां, सफाकदल, काकपोरा (पुलवामा), श्रीनगर के ईदगाह, त्राल समेत कई इलाके में लोगों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में ईद की नमाज अता करने के बाद सैकड़ों युवाओं ने ईदगाह से मुख्य चौक की ओर एक रैली निकालनी चाही, जिसे पुलिस ने नाकाम बना दिया। इस दौरान हिंसा में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से कई को पैलेट इंजुरी भी हुई है। पट्टन के पलहालन में भी हिंसक भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया। पलहालन में करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें डीओ पलहालन भी शामिल हैं।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी दिन भर हिंसक भिड़ंत देखने को मिली। अछजीपुरा, जंगलात मंडी, कुकरनाग आदि इलाकों में लोगों ने जुलूस निकालना चाहा। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, जिसके नतीजे में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनमें एक डीएसपी अशफाक आलम और डीओ जंगलात मंडी गौहर अहमद भी शामिल हैं। पुलवामा जिले में कई जगह मस्जिदों के बाहर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के ईद मुबारक के संदेश वाले बैनर लगे दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें