फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, एक और की मौत, कर्फ्यू जारी

Fri, 16 Sep 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो. अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
kashmir - फोटो : PTI
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा लगातार जारी है। शुक्रवार को एक और घायल ने श्रीनगर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा में 5 सितंबर में बसित मुख्तार नाम का एक युवक घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में उसे श्रीनगर में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान बसित ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या 84 हो गई है।

वहीं दूसरी ओर पूरी घाटी में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रशासन ने सभी हिंसाग्रस्त इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई इलाकों से पथराव की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के बीच कश्मीर में मोबाइल-इंटनेट सेवा बंद

kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा के बीच घाटी में मोबाइल-इंटरनेट सेवा पर पाबंदी है। सुरक्षा और अफवाह रोकने के मद्देनजर प्रशासन ने सभी टेलीकॉम आपरेटरों की सेवाओं को अस्थाई रुप से बैन कर दिया गया है । केवल बीएसएनएल की पोस्टपेड सेवाओं को इस बैन में छूट मिली हुई है । 

गौरतलब है कि आठ जुलाई को सेना ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मुठभेड़ में ढेर किया था। उसके बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें