सांबा। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरन दरगाह के लिए जाने वाले मार्ग को एहतियातन मंगलवार को आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि अगले आदेश तक बाबा गोरन की ओर यात्रा न करें। लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति खराब होने और इसके और अधिक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान मौसम को देखते हुए बाबा गोरन क्षेत्र की ओर अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। मौसम सामान्य होने और सड़क की स्थिति सुरक्षित पाए जाने के बाद ही मार्ग को दोबारा खोले जाने पर निर्णय लिया जाएगा। संवाद