फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद पर दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा रैली में उमड़ा परगवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमांत क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विशाल तिरंगा रैली के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली में भाजपा विधायक मोहन लाल भगत मुख्य रूप से शामिल हुए। रैली मुख्य बाजार से होते हुए गुजरी, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ी, भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा सरहदी क्षेत्र गूंज उठा। सड़क पर लहराते तिरंगे और उत्साह से भरे युवाओं ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
इस मौके पर तहसीलदार मंजीत सिंह, वीडीओ नवील हमदानी, प्रिसिपल रोशन लाल, जैडईओ ज्यौडियां, पुर्व वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी,भाजपा मंडल प्रधान गौरव सिंह मन्हास, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें