फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों ने सात वर्षों में सत्तर वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन
सुरजनधार में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार ने सात वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को शुरू कर 70 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। देश के हर जिले में विकास कराया जा रहा है। यह बात मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भमाग तहसील के दौरे पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जिसका लाभ वह सीधे तौर पर उठा रहे हैं। पेंशन हो या फिर किसानों का पैसा, सीधा उनके बैंक खातों में आने लगा है। आने वाले दिनों में लोगों को कई और फायदे दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकार की तरफ से चलाई जा रहीं सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
सुरजनधार में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग और बीडीसी चेयरमैन ठाकुर अशोक सिंह ने क्षेत्र में जारी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने, पानी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बचाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क सुविधा पहुंचाने की मांग की। इसके बाद राज्यमंत्री थनपाल स्थित मछली पालन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र की खूबसूरती को निहारते हुए उसकी तारीफ की।
विज्ञापन

-----
पाकिस्तान समर्थकों पर हो रही कार्रवाई
लोगों की समस्याएं सुनने रियासी पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सबसे पहले नगर के मुख्य बस अड्डे पर बनाए जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने विलय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पाकिस्तान के समर्थन में खुशी मनाकर पटाखे फोड़ने वालों के विषय में कहा कि सात वर्षों से जम्मू-कश्मीर में अमन फैला हुआ है। सुरक्षा बलों ने आतंकवाद की कमर तोड़कर रख दी है। कुछ शरारती तत्वों को यह बात पच नहीं रही। ऐसे लोगों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें