फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सेना की गाड़ी से दबकर बच्ची की मौत, घटना के बाद भारी हिंसक प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 09:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना की गाड़ी से एक बच्ची के कुचल जाने के बाद हिंसा भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उपद्रवियों ने एसडीएम और तहसील आफिस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। हिंसक झड़पों में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। 
विज्ञापन


घटना जिले के जैनापोरा इलाके के अगलर गांव की है जहां वीरवार की सुबह सेना की गाड़ी से बच्ची कुचल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त दूसरी कक्षा की छात्रा अरुबा जान के रूप में हुई है। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

वे ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच प्रदर्शन और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों और उनकी गाड़ियों पर जमकर पथराव किया। पहले तो सुरक्षा बलों ने काफी संयम बरता, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तो आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनों के बीच तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
कई घंटे तक जारी रहे हिंसक प्रदर्शनों के दौरान करीब 3 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें एक दर्जन सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इनमें से एक प्रदर्शनकारी को पेलेट इंजूरी के चलते श्रीनगर रेफर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आरपीसी की धारा 279 और 304ए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें