फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: हिंसक प्रदर्शन में आधा दर्जन जख्मी, कई अलगाववादी नेता नजरबंद

Fri, 17 Mar 2017 11:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। अलगाववादियों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने अलगाववादियों को नजरबंद कर रखा था।   
विज्ञापन


श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म हुई तो काफी संख्या में युवक मस्जिद परिसर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आजादी और हिजबुल कमांडर जाकिर मूसा के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आतंकी संगठन आईएसआईएस, लश्कर और पाकिस्तान के झंडे भी लहराए।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद कई घंटे तक हिंसक प्रदर्शन जारी रहे। इसके चलते नौहट्टा और आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। सोपोर, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुपवाड़ा समेत कई इलाकों से हिंसक भिड़ंत हुईं। घायलों में एक वेबसाइट का फोटोग्राफर बासित जरगर भी घायल हुआ। कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवाड़ा में लड़की की मौत पर प्रदर्शन का आह्वान

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पहले से ही कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। अलगाववादी नेता सैयद आली शाह गिलानी समेत मीरवाइज मौलवी उमर फारूक, शाहिदुल इस्लाम समेत अन्य कई अलगाववादी नेताओं को घरों में नजरबंद रखा गया था।

इस बीच अलगाववादी समर्थकों ने श्रीनगर के लाल चौक के पास स्थित माईसूमा इलाके में रैली निकालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया। अलगाववादियों ने कुपवाड़ा के हायहामा में मुठभेड़ के दौरान मारी गई नाबालिग लड़की की मौत के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें