फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर उपचुनाव के लिए मांगी गई 300 पैरा मिलिट्री कंपनियां, मतदाताओं को मिलेगी सुरक्षा

Fri, 17 Mar 2017 08:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी डा. एसपी वैद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया गया है ताकि बिना हिंसा के चुनाव हाें। उम्मीदवारों और चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पुलिस के पहली प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


राज्य पुलिस महानिदेशक डा एसपी वैद ने बताया कि हमने केंद्र सरकार से 300 पैरा मिलिट्री सर्विस की कंपनियों की मांग की है। जल्द ही यह कंपनियां आने की उम्मीद है। सुरक्षित चुनाव के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

वैद ने माना कि पिछले कुछ महीनों से हो रही हिंसा और आतंकी घटनाओं के बीच चुनाव की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है, लेकिन राज्य पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव में किसी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं'

kashmir - फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि पुलिस और इंटेलिजेंस विंग को अलर्ट किया गया है, ताकि किसी आतंकी घटना से निपटा जा सके। सभी तरह के प्रबंधों होंगे, ताकि लोग बिना किसी डर के मतदान केंद्रों तक पहुंचें और मतदान करें।

हम मतदाताओं से कहते हैं कि वह बेफिक्र होकर मतदान करने आएं, आपको कुछ नहीं होगा। पोलिंग बूथ, उम्मीदवार और मतदान कर्मियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम इसका ख्याल रखेंगे। 
संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग होगी। पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हैं और चुनाव में किसी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं होगा।

यह भी बताया कि चुनाव में शामिल सभी एजेंसियों को आपस में तालमेल बढ़ाकर काम करना होगा। इससे एक बेहतर माहौल बनेगा। रियासती पुलिस को चुनाव का काफी अनुभव है और हम इस अनुभव को दूसरी एजेंसियों के साथ साझा कर चुनाव कराएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें