फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधकते कश्मीर की तपिश जम्मू संभाग तक पहुंचने लगी

Sat, 20 Aug 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चालीस दिनों से धधक रहे कश्मीर की तपिश जम्मू संभाग तक पहुंचने लगी है। पुंछ में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों पर हमले के अलावा मेंढर में कश्मीर में बने हालात के विरोध में बंद के अलावा राजोरी, किश्तवाड़, रामबन और डोडा में हुए प्रदर्शनों के बाद सियासी दलों के अलावा प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि कश्मीर में बने हालात के बाद राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्त्व भरसक प्रयास कर रहे हैं कि कश्मीर की आग में जम्मू को भी झुलसाया जाए।

खासतौर से कश्मीर में अलगाववादी जम्मू संभाग के कुछ क्षेत्रों को प्रभावित करने की साजिश कर रहे हैं। जम्मू संभाग के लोगों को सदियों पुराने अपने भाईचारे और पाकिस्तान और अलगाववादी तत्त्वों की साजिश को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जम्मू संभाग में हालात सामान्य बने रहें और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर भी हो चुका है हमला

फाइल फोटो
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि जम्मू संभाग में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। यहां पर हालात किसी भी सूरत में खराब नहीं होने देने चाहिएं।

किश्तवाड़ में मचैल यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चले, इसके लिए सरकार को सभी उचित कदम उठाने चाहिएं। कश्मीर की तरह जम्मू को अशांत नहीं होने देना चाहिए। 

पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को हटाकर राज्यपाल शासन लागू करने की जरूरत है, ताकि हालात को सामान्य बनाने में मदद मिल सके । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें