फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नमाज के बाद भड़की हिंसा, जवानों को करना पड़ा पेलेट गन का इस्तेमाल

Fri, 09 Sep 2016 10:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद फिर हिंसा भड़क उठी। कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।  हिंसक झड़पों में जवानों समेत 50 से अधिक लोग घायल हो गए। जुमे की नमाज को देखते हुए श्रीनगर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन


पूरी घाटी में पथराव की 31 घटनाएं हुईं। श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामुला, सोपोर, बांदीपोरा तथा हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों पर पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया।
विज्ञापन


शोपियां में भी सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हजरत बल, गांदरबल तथा बारामुला में भी सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन

कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू

कई इलाकों में पथराव - फोटो : PTI
जुमे की नमाज को देखते हुए सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। श्रीनगर के 12 थाना क्षेत्रों, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, अवंतिपोरा तथा बारामुला में दोबारा कर्फ्यू लगा दिया गया।

श्रीनगर के डाउन टाउन में जामिया मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं दी गई। मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया था। घाटी के अन्य इलाकों में चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी पाबंदी रही।

अलगाववादियों के बंद के आह्वान से दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप भी नहीं खुले। स्कूल कालेज भी बंद हैं। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। हालांकि, निजी वाहन सड़कों पर दिखे। शाम छह बजे के बाद ईद उल जुहा को देखते हुए बाजारों में दुकानें खुलीं, जहां लोगों की भीड़ भी दिखी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें