फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और पंजाब रोडवेज के चालकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे से बसें निकालने को लेकर हुए विवाद में जेकेएसआरटीसी के बस चालकों ने पंजाब रोडवेज के बस चालकों की पिटाई कर दी। आरोप है कि शिकायत करने पर एसआरटीसी के बुकिंग मैनेजर ने भी पंजाब के चालकों से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए पंजाब के चालकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब जाने वाली बसों की हड़ताल कर दी।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब जम्मू कश्मीर रोडवेज (जेकेएसआरटीसी) की बस दिल्ली जाने के लिए डीसी रोड स्थित जनरल बस स्टैंड पर खड़ी थी।

स्‍थानीय ड्राइवरों ने की मारपीट

निर्धारित समय के बाद भी जब बस रवाना नहीं हुई तो उसके पीछे खड़ी जम्‍मू से जालंधर जाने वाली पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने उसे गाड़ी बढ़ाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर जम्‍मू वाली बस के चालक ने गाली गलौज्‍ा शुरू कर दी।

आपत्ति जताने पर उक्‍त बस के चालक ने पंजाब रोडवेज के चालक के थप्पड़ जड़ दिए। बीच बचाव में आए पंजाब की बसों के दूसरे चालकों से भी मारपीट की गई।

इसी बीच तनातनी बढ़ी तो एसआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों के चालक-परिचालक आमने-सामने आ गए। इसी बीच पंजाब रोडवेज की बसों के चालक शिकायत करने के लिए स्टैंड पर मौजूद जेकेएसआरटीसी के बुकिंग मैनेजर के पास पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायत करने पर बुकिंग मैनेजर ने भी पीटा

आरोप है कि बुकिंग मैनेजर ने भी उल्टे उनसे अभद्रता करते हुए एक ड्राइवर के थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पंजाब रोडवेज की बसों के चालकों और परिचालकों ने अपनी अपनी गाड़ियां बंद कर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्षों में तनातनी बनी रही। दूसरी ओर पंजाब रोडवेज की बसों में बैठी सवारियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया।

काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस पंजाब रोडवेज के एक ड्राइवर को अपने साथ लेकर चल दी। इस पर पंजाब रोडवेज के ड्राइवरों ने हंगामा करते हुए सूचना पंजाब में अपने अधिकारियों को दी। वहां से उच्‍चधिकारियों के निर्देश के बाद पंजाब रोडवेज के चालकों ने अपनी बसें एक तरफ खड़ी कर दी। हालांकि बाद में तीन बजे के करीब हड़ताल वापस ले ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें