फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Sat, 09 Aug 2014 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी (जेकेएनपीपी)ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। अक्टूबर-नबंवर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नौ लोगों की सूची जारी की है।  
विज्ञापन


जेकेएनपीपी के प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी के चेयरमैन हर्षदेव के नेतृत्व में पार्लियामेंटरी बोर्ड की मीटिंग में नौ लोगों के नाम पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह पार्टी अपनी दूसरी सूची भी जारी कर देगी।

जेकेएनपीपी की मीटिंग में पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह, पार्टी के उपाध्यक्ष पीके गंजलु और चौ.मोहम्मद इकबाल, अनीता ठाकुर, यशपाल कुमार, पार्टी महासचिव एचसी जल मेरिया और पार्टी के राजनीतिक सलाहकार बंशीलाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़‌िए, पैंथर पार्टी ने क‌‌िन-क‌िन लोगों को द‌िया ट‌िकट

जेकेएनपीपी ने रामनगर सीट से हर्षदेव स‌िंह, उधमपुर से बलवंत स‌िंह मनकोट‌िया को , सांबा (सुरक्ष‌ित सीट)से यशपाल कुंडल को, व‌िजयपुर सीट से राजेश शर्मा को और चैनानी सुरक्ष‌त सीट से धनीराम अतरी को उतारा है।

वहीं सूरनकोट से सरपंच अश्फाक राना को, बनी व‌िधानसभा से पवनदेव स‌िंह को, बन‌िहाल व‌‌िधानसभा से सेवा स‌िंह बाली को और हर‌िनगर (सुरक्ष‌ित सीट)से राम धन को पैंथर पार्टी की ओर से ट‌िकट म‌िला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें