रियासी। जिले की चसाना तहसील की लोअर तुली (ए) पंचायत में राशन वितरण के दौरान सरेआम सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी। इस दौरान खांसी संख्या में लोग सरकारी राशन लेने के लिए जमा हो गए। तस्वीरें लोअर तुली (ए) पंचायत के वार्ड नम्बर 6, सरकारी हाई स्कूल तुली के पास बने सरकारी राशन डिपो के बाहर की है। यह तस्वीरें दोपहर के समय खींची गई है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रहीं, लेकिन इसके बावजूद भी लोग सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते दिखे और पुलिस भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करवाने में असमर्थ दिखी। वहीं लोअर तुली (ए) पंचायत के नायब सरपंच आसिफ शेख ने कहा कि राशन बांटने से पहले स्थानीय नुमाइंदों से चर्चा करनी चाहिए थी ताकि पूरी व्यवस्था बना कर राशन वितरित किया जाता और सामाजिक दूरी का पालन करवाया जाता। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है और इससे बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन हमारी पंचायत में राशन वितरण के दौरान सरेआम नियमों की उल्लंघना होती रही। उन्होंने कहा कि राशन वितरित करने से पहले पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी और एक-एक वार्ड के लोगों को राशन वितरित किया जाना चाहिए था
सामाजिक दूरी के उल्लंघन करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
सामाजिक दूरी के उल्लंघन करते हुए ग्रामीण।
साथ साथ कतारों में खड़े लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
साथ साथ कतारों में खड़े लोग।