फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वर्ण पदक विजेता विनायक थापा का विजयपुर पहुंचने पर स्वागत

Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र के ब्रिकमीला गांव के विनायक थापा ने श्रीलंका के कोलंबो में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से करवाई गई अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट ताईक्वांडो खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चीन और भारत ने भाग लिया।
विज्ञापन


फाइनल मैच भारत और चीन के बीच हुआ। विनायक थापा ने चीन के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विनायक थापा रविवार को अपने पैतृक गांव ब्रिकमीला पहुंचे। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ जिला सांबा के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ी के स्वागत के दौरान डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा, डीडीसी सदस्य पुरमंडल अवतार सिंह, डीडीसी, पूर्व पीआरआई और विनायक थापा के रिश्तेदार इस खुशी के पल के गवाह बने। विनायक थापा ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता को दिया। विनायक ने नौजवान युवाओं को कहा कि नशे को छोड़ खेलों में रुचि दिखाएं और अपने देश और गांव का नाम रोशन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें