फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाबारीः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे गांवों को निशाना बनाया

Sun, 12 Jan 2020 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने माल्टी और खारी करमारा सेक्टर को भी निशाना बनाया, इस पर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें