फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगवैल में ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थिलरौन वाटर सप्लाई स्कीम से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में डगवैल में ताला जड़ कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रौन पंचायत के सरंपच रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डगवैल में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान नंबरदार विचित्र सिंह, शाम शर्मा, गुलाम मोहम्मद, मुंशी सिंह, इंद्र सिंह, विक्रम सिंह व अन्य कई लोगों ने बताया कि करोड़ों की लागत से पीएचई विभाग ने थिल रौन वाटर सप्लाई स्कीम शुरू की है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को इस योजना का सही तरह से लाभ नहीं मिल सका है। इस स्कीम से ग्रामीणों को चंद दिन ही पानी की सप्लाई मिल रही है।

आधी से ज्यादा मशीनरी खराब हो चुकी है। आज भी सभी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं, तो कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला है।

इससे साफ पता चलता है कि पीएचई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उनकी पीएचई विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द मशीनरी की मरम्मत करवाकर पानी की नियमित सप्लाई को शुरू किया जाए, नहीं तो ग्रामीण शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें