फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तलवाड़ा में बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। माइग्रेंट कॉलोनी तलवाड़ा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति आए दिन ठप रहने के कारण लोगों में रोष है। रविवार की शाम को भी तलवाड़ा कॉलोनी के मुख्य चौक पर लोगों ने प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।
माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि वे लोग गर्मी के मौसम की दोहरी मार को झेल रहे हैं। कॉलोनी में बिजली कब आएगी और कब जाएगी, कुछ पता नहीं है। कटौती के बाद अघोषित कटौती कब हो जाए कोई नहीं बता सकता। जरा सी हवा चलने या फिर बारिश होते ही बिजली बंद कर दी जाती है। विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों से बात की जाए तो वह कहीं न कहीं खराबी बता देते हैं जिसे ठीक कब किया जाएगा, इसका कोई स्पष्ट जवाब उन के पास नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल हुए नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता देव राज खजूरिया ने कहा कि सरकार का काम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना है। इस पर सरकार काम कर रही है। अगर कहीं पर बिजली की लाइन में खराबी आती है तो उसे ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, वह विभाग को ही ठीक करनी होगी लेकिन विभाग के अधिकारी आए दिन अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट जाते हैं। मौके पर पहुंचे एसएचओ रंजीत सिंह राव ने लोगों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें