फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण की धीमी गति से ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से डेरा बाबा क्षेत्र को जोड़ने वाले पेई नाले पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट गया। कुंडरा, पब्बर और डेरा बाबा के ग्रामीणों ने वीरवार सुबह लोक निर्माण विभाग के खिलाफ डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, निर्माण कार्य में तेजी ला कर जल्द राहत देने की मांग उठाई है। इसके विभाग की तरफ से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जून माह में पेई नाले पर बने पुल की एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही को बंद हो गई। लोग और वाहन नाले से होकर गुजरने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कार्य शुरू किया है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से उखाड़ने से अब पैदल सफर करना भी मुश्किल हो रहा है। बरसात शुरू होते ही मौजूदा समय में पेई नाले का जलस्तर बहुत बढ़ने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर ग्रामीण काम के लिए रियासी या कटड़ा जाते हैं, जिन्हें अब परेशानी हो रही है।
बाद में मौके पर मनसू चौकी अधिकारी ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते उच्चाधिकारियों को सूचित किया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण कार्य काफी धीमी गति से जारी है। इसलिए मजदूरों की संख्या बढ़ा कर काम में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं, सुध नहीं लेने पर रियासी-कटड़ा मुख्य मार्ग बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें