फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विकसित भारत संकल्प यात्रा...लोगों को सरकारी विभागों की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचायत वडियाल काजिया में कार्यक्रम, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को पंचायत वडियाल काजिया में सुचेतगढ़ खंड विकास अधिकारी अकांक्षा गुप्ता की अध्यक्षता में पहुंची। यहां सरपंच जंगी लाल भगत व ग्रामीणों को सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दिक्कतों के समाधान के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर सुचेतगढ़ की हर पंचायत में जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, बिजली, जल शक्ति, मछली पालन, वेटरनरी विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक कर लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरपंच जंगी लाल ने गांव की समस्या बताई। कहा कि उनके गांव की लिंक सड़क कई स्थानों पर तालाब बन चुकी है। समस्या का समाधान करवाया जाए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। स्किट से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गार सिंह, चौ. कृष्ण लाल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कस्बे के लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा में स्टॉल लगाए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी रवि सैनी की अध्यक्षता में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग सहित अन्य विभागों ने लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार को वार्ड चार स्थित सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें