फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर पूर्व एमएलसी ने लगाए गंभीर आरोप, आज रंधावा पेश करेंगे सबूत

Wed, 05 May 2021 11:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

खनन मामले में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोपों की कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर भाजपा सचिव विक्रम रंधावा पार्टी बुधवार को अनुशासन समिति के समक्ष पेश होकर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सबूत पेश करेंगे। खनन मामले में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोपों की कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। हालांकि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी रंधावा को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी ने पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर संगीन आरोप लगाने व अपशब्दों के प्रयोग पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रंधावा को दो दिनों के भीतर सबूतों के साथ अपना जवाब देने को कहा गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा द्वारा खनन मामले में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गए आरोपों की कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृृत्व में किए प्रदर्शन में डॉ. जितेंद्र के खिलाफ नारेबाजी की गई। चिब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पिछले काफी अर्से से यही आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को हर बार दबाया गया। अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी ने पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर खनन मामले में अपने पीए के माध्यम से बसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहत भरी खबर: ताजनगरी में हफ्तेभर में बढ़ी ठीक होने की दर, संक्रमण के प्रसार में आएगी गिरावट

प्रदर्शन के दौरान एजाज चौधरी, रिक्की, लतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता एवं पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि भाजपा नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, इन्होंने जम्मू शहर को बेच खाया है। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश में लूट मचाई है। उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इससे जाहिर है कि भाजपा लोगों के साथ नहीं, बल्कि लूट मचा रही है, यह सहन नहीं होगा।
विज्ञापन


तुरंत प्रभाव से डॉ. जितेंद्र सिंह अपने पद से इस्तीफा दें। आरोप है कि पीए के माध्यम से अधिकारियों से रिश्वत ली जा रही है। अब रेत-बजरी की ट्रॉली का रेट पांच हजार रुपये पहुंच गया है। गरीब लोगों को घर बनाना मुश्किल हो गया है। चोपड़ा ने कहा कि जम्मू के लोगों ने भाजपा नेताओं का सहयोग किया, मगर बदले में लूटपाट ही मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें