फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिवाली पर विजयपुर में हुआ लाखों का कारोबार

Wed, 22 Oct 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर दीपावली पर्व पर पुजा अर्चना करते
विज्ञापन
युवाओं ने देर रात तक की आतिशबाजी, सुबह से दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन

विजयपुर। क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने आतिशबाजी की और घरों में दीप जलाकर पर्व मनाया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने घरों में सजावट की थी। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया।
विज्ञापन

देर रात तक युवाओं ने आतिशबाजी की। वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर मेन बाजार, तलाई बाजार, सराफा बाजार, रेलवे रोड, रामगढ़ रोड में भारी भीड़ रही। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया। दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें