विजयपुर। राशन डिपो में गेहूं का आटा नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई दिन से चल रही है। लोगों को दैनिक उपयोग के लिए आटा खरीदने दुकानों पर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी उषा देवी, पूजा ठाकुर, सतीश कुमार और मनोज कुमार ने कहा कि राशन के डिपो में आटा नहीं आने से उन्हें परेशानी आ रही है। उपभोक्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन से डिपुओं में आटा उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद