फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
साइंस कॉलेज में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए वीरवार से अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर टीम ने वीरवार को प्रैक्टिस की।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से इस बार रणजी ट्रॉफी की बजाय विजय हजारे ट्रॅाफी के आयोजन का फैसला लिया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम का प्रदर्शन औसत रहा था। अब टीम विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। वीरवार को जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर शुरू हुआ सिलेक्शन ट्रॉयल कैंप लगभग दस दिनों तक चलेगा। इसके बाद टीम का चयन किया जाएगा। वीरवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास किया, लेकिन चयनकर्ता नहीं होने से नेट प्रैक्टिस नहीं शुरू हो पाई। आज से चयनकर्ता भी टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम का नियमित अभ्यास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें