फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली धमाके के बाद जम्मू में हाई अलर्ट, ड्रोन-हेलिकॉप्टर से निगरानी

विज्ञापन
पुलिस ने सिटी चौक पर नाका लगाया और वाहनों की जांच की।संवाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर एलओसी तक सुरक्षा कड़ी, एसओजी की टीमें ग्राउंड पर
विज्ञापन

अरुण कुमार
जम्मू। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। देर शाम तक ड्रोन और हेलीकॉप्टर से पूरे शहर की निगरानी की गई। वेयर हाउस, सतवारी कैंट, जम्मू एयरपोर्ट, एयरफोर्स स्टेशन, गाड़ीगढ़, बेलीचराना सहित अन्य संवेदनशील इलाकों के ऊपर से उड़ान भरी। इसे संभावित खतरे के मद्देनजर एहतियाती कदम के तौर पर देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस दौरान जमीन पर भी सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

शहर के सभी प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिनभर पुलिस की मुस्तैदी दिखी। स्थानीय लोगों के अनुसार पंजतीर्थी इलाके में सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों के नंबर दर्ज किए गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लिया गया है। जम्मू जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस, एसओजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें रातभर तैनात रहीं। शहर के कई हिस्सों में नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली में विस्फोट के बाद से ही जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और एसओजी टीम को भी ग्राउंड पर अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें