फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कश्मीर में बादल फटने से चार की मौत, अमरनाथ यात्रा रूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कुलन और गगनगीर में वीरवार देर शाम बादल फटने से पूरे इलाके में भारी मात्रा में मलबा पहाड़ों से नीचे उतर आया है। कई जगहों पर हाईवे पर भी कई फीट मलबा जमा हो गया है।
विज्ञापन


इसके चलते श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इस प्राकृतिक आपदा में 4 लोगों के मरने की आशंका है। अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, बीआरओ के अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब आधा दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। चार मकानों को भी बुरी तरह क्षति पहुंची है।

अगले 72 घंटों तक होगी बारिश

फिलहाल तीन शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलन की इकरा (16 वर्ष) और मूमिन अहमद बाबा (10 वर्ष) के रूप में की गई है।

जबकि तीसरा शव जो सिंध नाले से जिले के मामर इलाके से बरामद किया गया उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, रुखसाना (32 वर्ष) अभी भी लापता है।

बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारी के अनुसार तीन-चार जगहों पर भारी मलबा हाईवे पर जमा हुआ है। उसे हटाने का कार्य जारी है। इसके चलते श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद है और बालटाल की ओर बढ़ने वाले यात्री भी आधार शिविर तक नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन

कई अन्य इलाकों में भी बादल फटने की खबर

अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग पर स्थित पंजतरणी इलाके में बिजली गिरने से एक पोर्टर मंजूर अहमद शेख की भी मौत हुई है।

इसके अलावा वीरवार देर रात से लगातार घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अनंतनाग जिले के शेषनाग, हापतनार के अलावा घाटी के अन्य कई इलाकों से भी बादल फटने की खबरें मिली हैं।

लेकिन, इनमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग ने राज्य में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें