फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के स्टाल को वेरीफिकेशन शुरू

Fri, 10 Oct 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखों के स्टाल लगाने की अनुमति देने के लिए पुलिस ने वेरीफिकेशन शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त कार्यालय में अभी तक साढ़े तीन सौ के लगभग लोगों ने पटाखे लगाने के लिए अनुमति मांगी है। डीसी आफिस से आवेदकों की वेरीफिकेशन के लिए पुलिस को दस्तावेज भेजे जा रहे हैं, ताकि जल्द प्रक्रिया पूरी हो सके। गांधीनगर, परेड, त्रिकुटा नगर, पलौड़ा और नरवाल में पटाखे के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पटाखे लगाने के साथ-साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता के नजरिये से देखा जा रहा है। सुरक्षित स्थानों में पटाखे लगाने के साथ अनुभवी लोगों को दी जाए, इसके लिए पुलिस को वेरीफिकेशन के लिए दस्तावेज भेजे जा रहे हैं। आवेदकों की संख्या काफी है। पटाखों की अनुमति के लिए लोगों में काफी होड़ लगी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से वेरीफिकेशन के लिए पुलिस को मामले भेज दिए गए हैं। स्टाल लगाने के साथ साफ-सफाई, बिजली पानी आदि का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें