जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि चतुर्थ श्रेणी की शार्ट लिस्ट जारी की गई है। शार्ट लिस्ट में आए सभी उम्मीदवारों को बोर्ड ने दस्तावजों का सत्यापन करवाने की सूचना दी है। बोर्ड के नियमानुसार उम्मीदवारों की शौक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं और अधिकतम बारहवीं होनी चाहिए। उच्च शिक्षित कोई उम्मीदवार सत्यापन के बाद पकड़ा जाएगा तो इसके खिलाफ बोर्ड कार्रवाई करेगा और उसे नौकरी से भी निकाल दिया जाएगा। अधिसूचना में बताया गया कि 15 जुलाई से पहले सभी को सत्यापन करवाना होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, बारहवीं की अंक तालिका समेत विज्ञापन में दिए हुए दस्तावेजों को बोर्ड द्वारा गठित की गई टीम से सत्यापित करवाना है। संवाद
बीएसई नर्सिंग और बीएसई पैरामेडिकल के लिए 19 तक करें ऑनलाइन आवेदन
जम्मू। बीएसई पैरामेडिकल और बीएसई नर्सिंग की लिखित परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस इग्जामिनेशन ने 19 जुलाई से 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया। इसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता मेडिकल संकाय में बारहवीं है। बोर्ड ने अधिसूचना में बताया कि आवेदनकर्ता के पास डोमसाइल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। संवाद