फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज माल खरीदने वाले ये खबर जरुर पढ़े

Sun, 10 Aug 2014 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना एमआरपी व अन्य जरूरी घोषणाओं के चाइनीज खिलौने व अन्य उत्पाद बेचने और खरीदने पर बिल भी न देने जैसे मामलों पर लीगल मेट्रोलाजी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच मामले दर्ज किए।
विज्ञापन


विभाग के डिप्टी कंट्रोलर कंज्यूमर प्रोटेक्शन मनोज प्रभारी के अनुसार शास्त्री नगर के एक उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने गांधी नगर क्षेत्र में चाइनीज खिलौने, हेल्थ केयर प्रोडक्ट, खेल उत्पाद आदि की बिक्री करने वालों के 17 प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की।

इस अवसर पर नाप तोल के विभिन्न प्रावधानों के तहत पांच व्यापारियों पर मामले दर्ज किये गए है। विभाग की ओर दुकानदारों को पकड़ने के लिए डमी उपभोक्ता का सहारा लिया गया। जिन्होंने ऐसी दुकानों से उत्पाद खरीदे और पाया कि शिकायत सही है।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग की टीम ने एमआरपी, व अन्य घोषणाएं न होने पर सामान को सीज करने के अलावा डिफाल्टरों पर मामले भी दर्ज किए।

विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह तय नियमों के तहत ही सामान की विक्री करें। ऐसा न करने पर तय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें