फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: वैष्णो देवी मार्ग पर अब तेज रफ्तार नहीं चलेगी, 12 जगह लगेंगे स्पीड डिटेक्शन सिस्टम

Mon, 23 Nov 2026 11:01 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए श्राइन बोर्ड 12 स्थानों पर फिक्स्ड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम और स्पीड गन लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर हर पल कड़ी निगरानी रखी जाएगी। श्राइन बोर्ड मार्ग पर 12 स्थानों पर फिक्स्ड स्पीड डिटेक्शन सिस्टम और स्पीड गन लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जेसीईओ) की ओर से यह टेंडर आमंत्रित किया गया है। टेंडर की शर्तों के अनुसार इन फिक्स्ड सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की संपूर्ण जिम्मेदारी चयनित फर्म की होगी। इसके लिए बयाना राशि 1.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जेके टेंडर्स पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक बोली 8 दिसंबर को खोली जाएगी। इससे पहले कटड़ा स्थित श्राइन बोर्ड कार्यालय में 25 नवंबर को प्री-बिड बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें