फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वाहनों के चालान काटे, कुछ वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए आठ वाहनों के चलान काटे। इस दौरान तीन को सीज भी किया गया। सीज वाहनों में एक मिनी बस तथा तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
विज्ञापन

खौड़ पुलिस की तरफ से एक-डेढ़ माह से यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन शनिवार की सुबह को खौड़ पुलिस ने गांव मट्टू पुली के पास यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना अधिकारी खौड़ पंजाब सिंह ने बताया कि एक मिनी बस तथा तीन मोटरसाइकिल चालकों के पास से दस्तावेज नहीं मिलने पर उनको सीज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के कारण खौड़ क्षेत्र में शनिवार को दोपहिया वाहनों की आवाजाही बहुत कम रही। बाइक रिपेयरिंग की दुकान और सर्विस स्टेशनों पर मिस्त्री बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें