बिलावर। खेलो इंडिया के तहत शनिवार को बिलावर में गर्ल्स अंडर-25 वर्ग के शतरंज और कैरम के मुकाबले हुए। इसमें 18 पंचायतों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
शतरंज प्रतियोगिता के तहत चार पंचायतों की टीमों में भाग लिया और फाइनल का मुकाबला मुनि और देवल की टीमों के बीच हुई। इसमें देवल की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, कैरम के मुकाबलों में 14 पंचायतों की लड़कियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला दुरूंग और धार डुगनू पंचायत की टीमों के बीच हुआ, जिसमें धार डुगनू पंचायत की टीम ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। इस अवसर पर जेडईपीओ बिलावर प्रभात सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप सिंह, राजीव शर्मा, ज्योति शर्मा सहित अन्य कई खेल विभाग के लोगों ने अहम भूमिका निभाई।