दरमाड़ी से बुद्दन की तरफ जा रहा एक टिप्पर वीरवार को मोड़ा डुलु के पास खाई में गिर गया। इसमें सवार चार श्रमिकों की मौत हो गई। चार अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि टिप्पर संख्या (जेके02डब्लयु-2414) में सवार आठ श्रमिक काम के लिए दरमाड़ी से बुद्दन की तरफ जा रहे थे। जब टिप्पर डुलु के पास पहुंचा तो उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते वह असंतुलित हो गया। ड्राइवर उसे संभाल नहीं सका और टिप्पर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान टिप्पर में सवार मुश्ताक अहमद निवासी गूल, रियाज अहमद निवासी मसलोत तथा मो. शफी निवासी चंडी ठाकराकोट की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसमें सवार रकीब निवासी गूल, मो. हुसैन निवासी चंडीमोड़, शब्बीर अहमद निवासी पौनी और मो. शफी पुत्र निवासी चंडीमोड और मो. मुजामिल निवासी हंदर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
पांचों को खाई से निकाल कर दरमाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मो. मुजामिल ने भी दम तोड़ दिया।