फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना

Fri, 01 Jul 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जत्थे को हरी झंडी द‌िखा कर रवाना करते ड‌िप्टी सीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन
शनिवार से शुरु होने वाली अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना कर दिया गया है। रियासत के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने 30 गाड़ियों, 1138 श्रद्धालुओं और 150 साधुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। आतंकी हमले के खतरे के मद्देनजर हाईवे और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं यात्रा की तैयारियों पर जानकारी देते हुए अनंतनाग जिले के डिप्टी कमीश्नर सैय्यद अबिद रशीद ने बताया कि यात्रा के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और सुरक्षा बलों को हर जगहों पर तैनात कर दिया गया है। All arrangements are done and security is in place : Syed Abid Rasheed,Dy Commissioner,Anantnag on Amarnath Yatra pic.twitter.com/m4NHMzmVyv — ANI (@ANI_news) June 30, 2016
विज्ञापन



यात्रा के लिए अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसके साथ ही करंट रजिस्ट्रेशन में भी लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

लखनपुर से लेकर गुफा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कश्मीर में हाल ही के दिनों में बड़ी आतंकी घटनाओं के चलते बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बालटाल और पहलगाम रूट पर ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। इसके साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना के जवान हर संवेदनशील जगहों पर नजर रखे हुए हैं। #WATCH Security forces use drone cameras to monitor base camp of Annual Amaranth Yatra in Jammuhttps://t.co/bSMfqzaQOx — ANI (@ANI_news) July 1, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें