फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकराई टाटा मोबाइल, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ग्रीन बेल्ट पार्क चौक पर शनिवार देर रात एक टाटा मोबाइल ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई। इसमें चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल नीचे से उखड़कर टेढ़ा हो गया। रविवार को दिनभर इस चौक का ट्रैफिक सिग्नल बंद रहा। मृतक की पहचान अमरीश निवासी पाडर किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक बहुत तेज रफ्तार में था। अचानक उसका नियंत्रण वाहन से बिगड़ गया। वह सीधा खंभे से जा टकराया। इसके बाद स्थानीय लोग और वाहन चालक जमा हो गए। उसे अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह 4 बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। टाटा मोबाइल वाहन और खंभे में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मोबाइल के सामने के हिस्से के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें