फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, उधमपुर में श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी; छह यात्री घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:41 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों से भरी गाड़ी पलटने से छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। उधमपुर जिले में हुए इस हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दुर्घटना उधमपुर-चेनानी मार्ग पर टोल्डी नाला के पास हुई। श्रद्धालुओं को पहलगाम आधार शिविर ले जा रही गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई।

हादसे में घायल सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ, सेना, सिविल डिफेंस, ट्रैफिक पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य पांच श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है और उनका इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अधिकारियों से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें