फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वंश और महिमा ने आठवीं में 500 में से 494 अंक पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई डॉक्टर तो कोई आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनना चाहता है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आठवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में एसपी स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों ने 484 से 494 के बीच अंक हासिल किए हैं। इसमें वंश और महिमा ने स्कूल में सबसे ज्यादा 500 में से 494 अंक हासिल कर ए प्लस ग्रेड हासिल किया है।
500 में से 494 अंक हासिल करने वाला वंश तालाब तिल्लो का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। वंश ने कहा कि वह दिन में तीन घंटे तक पढ़ाई करता है। जब भी पढ़ाई की पूरी निरंतरता से की। उसे दसवीं के बाद 11वीं में साइंस संकाय में पढ़ाई करनी है। उसका लक्ष्य नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनना है।
विज्ञापन

वहीं 494 अंक हासिल करने वाले महिमा शर्मा रियासी की रहने वाली है। उनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं और पूरा परिवार जम्मू में रेंट पर रहता है। महिमा ने कहा कि उसने हर विषय को गंभीरता से पढ़ा। उसे 11वीं में आर्ट्स या कामर्स की पढ़ाई करनी है। इसी तरह आक्ष्य सिंह बोगल 490 अंक, खालिद महमूद 489 अंक, अलीजा मन्हास 489 अंक, उजमा फिरदोस 488 अंक, दिया कुमारी 488 अंक, अरीना सुभान 487 अंक, काव्या डोगरा 486 अंक, रिधि सिंह ठाकुर 486 अंक, सन्नी खजूरिया 486 अंक, हर्षिता जंगराल 485 अंक, साजिद अली 485 अंक, अपूर्वा शर्मा 485 अंक, आशीष कुमार 484 अंक, ईशान डोगरा 484 अंक और स्वस्ति ने 484 अंक हासिल किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


इसके साथ भी फोटो है
शिव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पाई सफलता
शिव पब्लिक स्कूल की विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा माही उप्पल ने 482 अंक हासिल किए हैं, जबकि रिधिमा सानी ने 479 अंक, रिधिमा सानी ने 477 अंक हासिल किए हैं। वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल बरनई की छात्रा महफिज फरीद ने 481 अंक, जबकि नूपर टंडन ने 480 अंक और दिव्यांश शर्मा ने 472 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें