फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Ready to Roll: कटड़ा स्टेशन सजा दुल्हन-सा, स्वागत को तैयार धर्मनगरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 05 Jun 2025 01:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कटड़ा रेलवे स्टेशन को पारंपरिक कश्मीरी सजावट, लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। सुरक्षा कड़ी है, तैयारियां जोरों पर हैं, और पूरा शहर ऐतिहासिक रेल परियोजना के शुभारंभ का उत्सव मनाने को तैयार है।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा सजधज कर तैयार होने लगी है। प्रधानमंत्री मुख्य कार्यक्रम यहीं होना है, इसलिए फोकस भी यहीं पर ज्यादा है। सुबह से लेकर शाम तक अफसरों के दौरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण को भव्य बनाने के लिए शासन-प्रशासन भी कमर कसे हुए है। रेलवे स्टेशन को सजाने-संवारने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बने आयोजन स्थल के भीतर सुरक्षा कारणों से किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सूत्र बताते हैं कि स्टेशन के मुख्य भवन को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और पारंपरिक कश्मीरी डिज़ाइन से सजाया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म की सफाई और मरम्मत के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाएं भी उन्नत की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष पंडाल और मंच भी बनाया जा रहा है जहां वे जनता को संबोधित कर सकते हैं।

स्टेशन से लेकर कटड़ा स्टेडियम तक के मार्ग को भी पूरी तरह से व्यवस्थित किया जा रहा है। दोनों ओर बैरिकेडिंग करने के लिए लोहे के पोल लगाए जा रहे हैं और उन पर रंग-बिरंगे होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं जिन पर ‘नया जम्मू-कश्मीर नया भारत'' लिखा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, रेलवे के अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां और आयोजन समिति के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन के इस नए रूट से धार्मिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा क्योंकि यह यात्रा को न सिर्फ आरामदायक बनाएगी बल्कि समय की भी बचत करेगी।

कटड़ा से श्रीनगर की यात्रा अब तीन घंटों में तय हो सकेगी। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और लोगों को उम्मीद है कि यह पहल पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें