कटड़ा से श्रीनगर के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार अगले 10 दिनों तक ट्रेन की सभी सीटें फुल हैं और लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित इस ट्रेन को लोगों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह एक नया रूट है और लोगों में इसे लेकर खासा जोश है। यही कारण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में अगले 10 दिनों तक की सभी सीटें फुल हैं। यात्रा को लेकर लंबी प्रतीक्षा सूची है और लोग इस आधुनिक ट्रेन में सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलाई गई है, जो न केवल तीर्थयात्रियों बल्कि स्थानीय यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक और तेज यात्रा का विकल्प बनी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।