कहां और कब रुकी
-नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6.00 बजे रवानगी
-अंबाला स्टेशन आगमन 8.10 बजे , प्रस्थान 8.12 बजे
-लुधियाना आगमन 9.19 बजे, प्रस्थान 9.21 बजे
-जम्मू स्टेशन आगमन 12.38 बजे, प्रस्थान 12.40 बजे
-कटरा आगमन 14.00 बजे
वापसी
-कटरा से रवानगी सायं 15.00 बजे
-जम्मू आगमन 16.16 बजे,प्रस्थान 16.15 बजे
-लुधियाना आगमन 19.32 बजे, रात्रि विश्राम
-लुधियानी से रवानगी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे
-अंबाला आगमन दोपहर 12.14 बजे, रवानगी 12.16 बजे
-नई दिल्ली स्टेशन आगमन दोपहर 2:26 बजे
दिव्यांगों के लिए अलग कोच
वंदे भारत ट्रेन के कटरा पहुंचने पर रेलवे की प्रशासनिक टीम ने इसका स्वागत किया। डीटीएम चेतन तनेजा के मुताबिक इस ट्रेन में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग से कोच का प्रावधान हैं। इसे मेट्रो की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस ट्रेन से एक बार में 1100 के करीब यात्री सफर कर सकेंगे।
खूब ली गई सेल्फी
दोपहर करीब 12:38 बजे जैसे ही 16 बोगियों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो हर कोई उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा। ट्रेन के साथ यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने भी सेेल्फी ली। हर कोई ट्रेन को अंदर से देखना चाहता था, लेकिन किसी भी यात्री को ट्रेन के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि ज्यादातर यात्रियों को पता नहीं था कि वंदे भारत ट्रेन की विशेषता से अंजान दिखे। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकी ट्रेन के साथ कोई यात्री सेल्फी या फिर ट्रेन का वीडियो बनाता दिखा।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस के सदस्यों ने किया स्वागत
ट्रेन-18 के ट्रायलपर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। जम्मू स्टेशन तक ट्रेन को पहुंचाने वाले स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान यूनियन के सचिव शैंबेर सिंह ने ट्रेन के साथ आए स्टाफ को मिठाई खिला कर अभिवादन किया।