फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिली में वैन खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। उपमंडल गंदोह के अंतर्गत चिली क्षेत्र में एक वैन के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सज्जाद अहमद (28) पुत्र मोहम्मद हुसैन वानी निवासी सनवारा मल्लिक पुरा चिली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठाठरी से गंदोह की ओर जा रही बिना नंबर की इको वैन चिली मलिकपुरा सनवारा के निकट अनियंत्रित हो कर पांच सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मगर चालक को वैन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें