फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा अपडेट: कटड़ा में श्रद्धालुओं का इंतजार जारी, छठे दिन भी नहीं शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा

Fri, 24 Jul 2026 11:43 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कटड़ा

सार

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा छठे दिन भी स्थगित रही, जबकि कटड़ा में 10 से 12 हजार श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड की टीमें मार्ग को सुरक्षित बनाने और मलबा हटाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी। नए मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और चट्टानें गिरने से यात्रा लगातार छठे दिन स्थगित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा कई दिनों से बंद होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना दर्शन किए अपने घर लौट चुके हैं। इसके बावजूद कटड़ा में अभी भी करीब 10 से 12 हजार श्रद्धालु रुके हुए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे माता वैष्णो देवी के दर्शन किए बिना वापस नहीं लौटेंगे और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

उधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमें नए मार्ग और अन्य प्रभावित इलाकों में भूस्खलन से गिरे मलबे को हटाने और रास्ते को सुरक्षित बनाने के काम में लगातार जुटी हुई हैं। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग से मिल रहे ताजा अपडेट के आधार पर स्थिति की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा तभी दोबारा शुरू की जाएगी, जब मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें