शनिवार को लगातार तीसरे दिन वैष्णो देवी यात्रा बाधित रही। करीब 40 हजार यात्री कटड़ा में फंसे हैं जबकि अभी भी करीब आठ हजार यात्रियों के कटड़ा से भवन तक के बीच यात्रा मार्ग पर फंसे होने की सूचना है।
शुक्रवार को आपदा प्रबंधन टीम और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा भवन और यात्रा मार्ग में फंसे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित कटड़ा पहुंचाया था। श्राइन बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
फिलहाल यात्रा रविवार को भी शुरू किए जाने की संभावना नहीं है।