भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा को छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटड़ा के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित होटल, दुकानें और रेस्टोरेंट खाली कराने के आदेश हैं।
कटड़ा में भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह लगातार छठा दिन है जब हालात सामान्य नहीं हो सके हैं, जिससे हजारों श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। मौसम और जमीन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को रोके रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने कटड़ा के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित होटल, दुकानें और रेस्टोरेंट खाली करने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया गया है, ताकि किसी भी संभावित आपदा से जनहानि न हो।
भूस्खलन के कारण रास्ते जगह-जगह अवरुद्ध हो गए हैं और ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है। श्राइन बोर्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार बहाली के प्रयास कर रही हैं।