फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, डराने लगी उफनती हुई नदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हुई जिससे संभाग के नदी व नाले उफनने लगे। कठुआ जिले में बहनेवाली उज्ज दरिया शनिवार दिन के एक बजे खतरे के निशान से ऊपर तक बहने लगी।
विज्ञापन


उस समय बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा 79 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड उज्ज दरिया के पानी का बहाव दर्ज किया गया। इसके बाद धीरे धीरे पानी का बहाव कम होता गया। गौरतलब है कि 2000 क्यूसेक प्रति सेकेंड इस दरिया का बहाव सामान्य बताया जाता है।

उधर, तवी नदी का बहाव शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 34 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज किया गया जो दस बजे तक पानी का बहाव सामान्य गया था। वहीं, जम्मू में तवी का खतरे के निशान से काफी नीचे पानी का बहाव रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर उज्ज दरिया

उल्लेखनीय है कि जम्मू के चट्ठा क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के अंदर 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि जम्मू में 50.5 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। उधमपुर में 65.2 मिमी एवं कटड़ा में 73.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जबकि जम्मू संभाग के कठुआ में 120 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, शेरे कश्मीर एग्रीकल्चर टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के मौसम विभागके मुताबिक आगामी चौबीस घंटे के अंदर संभाग में कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें