फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में माता वैष्णों देवी के भक्तों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Mon, 27 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
माता वैष्णों देवी मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को लेकर यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इसमें पानी, बिजली, सफाई, भोजनालयों में विशेष व्रत सामग्री आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र प्रबंधों का जायजा लिया। सीईओ ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी समेत मुख्य भवन के आसपास के इलाके में नवरात्र पर विशेष सजावट की गई है।

इसके लिए देशभर के कई हिस्सों से विशेष तौर पर लाए गए फूलों से भवन को सजाया गया है। यात्रियों की मंगल यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड की ओर से ट्रैक और भवन क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ डा. एमके कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें