फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए आई महिला को मिला अनमोल तोहफा

Sat, 23 Aug 2014 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा ही एक नजारा शुकवार को कटड़ा में देखने को मिला। जब मां के दर्शन के लिए आई एक महिला नें कटड़ा में एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची का नाम वैष्णो रखा गया है।
विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज के रहने वाली गर्भवती महिला श्रद्धालु उर्मिला अपने पति राजकरण व दो बेटियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए वीरवार शाम कटड़ा पहुंची थी।

शुक्रवार तड़के महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां के दर्शनों के बाद कटड़ा रवाना हो रही थी तभी समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटनाएं

इस घटना की सूचना मिलते ही मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन के कर्मियों ने पुलिस की मदद से महिला श्रद्धालु को सांझीछत स्थित सागर सूरी अस्पताल पहुंचाया।

पहले से ही सूचना म‌िलने के चलते यहां पर पहले से ही डॉक्टरों के साथ मेडिकल टीम तैयार थी। महिला के पहुंचते ही उसे लेबर रूम में ले जाकर प्रसव कराया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब महिला श्रद्धालु ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

गौरतलब है कि इस साल जून में भी मां वैष्णो के दरबार में यूपी के एक शहर मेरठ रहने वाली गर्भवती महिला श्रद्धालु राजबाला ने गुफा पर‌िसर में बेटे को जन्म दिया था। उस समय राजबाला मां के दर्शनों के लिए कतार में खड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें