फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Landslide: कटड़ा हादसे पर सियासत शुरू, डिप्टी सीएम ने कहा- इसे हादसा नहीं, हत्या माना जाए

Fri, 29 Aug 2025 05:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

कटड़ा में भूस्खलन से 34 श्रद्धालुओं की मौत के बाद राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। डिप्टी सीएम ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए जांच की मांग की, वहीं भाजपा ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा में हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत के बाद घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को भगवतीनगर में निरीक्षण के दौरान खराब मौसम में यात्रा को लेकर सवाल उठाए थे। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जांच की मांग करते हुए कहा कि इसे हादसा नहीं हत्या कहा जाना चाहिए। वहीं भाजपा बचाव में आगे आई और कहा कि श्रद्धालु दर्शन करके लौट रहे थे, जब ये घटना हुई।

विज्ञापन

भक्तों की मौत सिर्फ दुर्घटना नहीं, घटना की जांच हो: उपमुख्यमंत्री
भगवतीनगर में क्षतिग्रस्त पुल का दौरा करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने उठाए सवालजम्मू। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए चौथे तवी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार राहत और पुनर्वास में उनकी पूरी मदद करेगी।

चौधरी ने कटड़ा हादसे को लेकर कहा कि कहा कि यह बदकिस्मती से ये घटना हुई। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, इसे हत्या कहा जाना चाहिए। जब मौसम का अलर्ट पहले से था, तब यात्रा रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 35 भक्तों की मौत सिर्फ दुर्घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे किसी तरह की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन

यात्री भवन पर रुके थे, बारिश नहीं रुकने पर वे लौटने लगे थे: जुगल किशोर
भाजपा सांसद जुगल किशोर ने इस घटना को लेकर कहा कि भूस्खलन में जान गंवाने वाले और घायल यात्री दर्शन करने गए हुए थे। बारिश के कारण ये लोग भवन में ही रुके हुए थे। बारिश नहीं रुकी तो इन्होंने लौटना शुरू किया। उसी दौरान ये भूस्खलन हुआ और यह दुखद घटना घटी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें