फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी में हेलीकाप्टर सेवा पांचवें दिन भी ठप

Sun, 19 Jul 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा और सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पर लगा खराब मौसम का ग्रहण छंटने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लगातार पांचेवे दिन भी हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिससे उन श्रद्धालुओं में निराशा छाई रही जो पहले से हेलीकाप्टर का टिकट कटा कर पहुंचे थे।
विज्ञापन


मौसम के हालात को देखते हुए उन श्रद्धालुओं को भी मजबूरन पैदल या घोड़े-पालकी का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, शनिवार को भी त्रिकुटा पहाड़ी धुंध की चादर में लिपटी दिख रही थी। इसके चलते चॉपर उड़ान नहीं भर सका।

दूसरे राज्य से आए रमेश यादव, पपू यादव, अनूज, मोनिका आदि का कहना है कि उन्हें पिछले साल भी मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की बुकिंग कैंसिल करवानी पड़ी थी और अब इस बार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद तक सोलह हजार के करीब यात्री पंजीकरण करवा चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें